Top News

चोरी की बाइक व तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की बाइक व तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को तमसा नदी बंधाघाट तिराहे के पास से आशीष यादव निवासी कमालपुर कोलौरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक (यूपी 50 एके 5024), एक देशी तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, यह बाइक गोछा निवासी बेचन गोंड की है। बेचन के अनुसार वह 13 सितंबर की सुबह करीब 6:20 बजे सब्जी मंडी में काम करने गया था। मंडी से बाहर आने पर उसकी बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी थी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त मुकदमा संख्या 321/2026, धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस में वांछित था। तमंचा व कारतूस बरामदगी के संबंध में मुकदमा संख्या 323/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग अभियोग दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय चालान कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post