बंदीघाट व फरीदपुर में हुआ बहू-बेटी सम्मेलन
करहां (मऊ) : मिशन शक्ति अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने रविवार को बंदीघाट व फरीदपुर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और महिला संबंधी कानूनों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या छेड़खानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरुक किया।
इस दौरान दहेज हत्या, महिला हिंसा व आत्महत्या की प्रवृत्ति रोकने के साथ ही साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। अनजान एपीके फाइल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, पासवर्ड व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की गई। कार्यक्रम में उप निरीक्षक माधुरी सागर, महिला कांस्टेबल सरिता, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां मौजूद थीं।


Post a Comment