बारिश नहीं हुई तो मंगलवार 8 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
करहां (मऊ) : जमुई-करहां 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते 15 सितंबर दिन मंगलवार को, यदि बारिश नहीं हुई, तो सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक कुल 08 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता छोटेलाल ने दी।
उन्होंने बताया कि उपकेंद्र पर मशीनों, तारों व खंभों की मरम्मत की जाएगी। यदि बारिश होती है तो कार्य स्थगित कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिजली कटौती को देखते हुए पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें।


Post a Comment