Top News

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, बच्चे संग घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, बच्चे संग घर से निकाला

•पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज

•एक लाख रुपये व मोटरसाइकिल मांगने व अवैध संबंध रखने का आरोप

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र की कमालपुर पहाड़पुर निवासी रीता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पति नीरज समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

दर्ज प्राथमिकी में रीता ने बताया कि उसका विवाह 28 नवंबर 2019 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हरपुर निवासी नीरज के साथ हुआ था। विवाह के बाद वह ससुराल में रहने लगी और इस दौरान उसे एक पुत्र भी हुआ, जिसकी उम्र करीब पांच वर्ष है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी में कम दहेज मिलने का ताना देते हुए एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता था तथा आए दिन मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

पीड़िता का आरोप है कि पति नीरज उसे छोड़कर अपने भाई पंकज, भाभी अंतिम और उसकी अविवाहित बहन के साथ मुसेपुर, सिधारी, अजमागढ़ में रहने लगा। उसने पति के उससे अवैध संबंध होने और आपस में दोबारा शादी करने का इरादा रखने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि 10 मई को सभी आरोपितों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और कपड़े, गहने व बक्सा छीनकर उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post