Top News

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में फल-मिष्ठान वितरित

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में फल-मिष्ठान वितरित

विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


आजमगढ़। विश्व हिन्दू महासंघ भारत के तत्वावधान में रविवार को बेलनाडीह स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राणा संत विजय सिंह के नेतृत्व में गोरक्षपीठ के पूर्व पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता फरिहां स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां 86 वृद्धजनों के बीच फल और मिष्ठान वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। जिलाध्यक्ष ने महंत अवेद्यनाथ के जीवन और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा।


इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह साधु, प्रदेश मंत्री हलधर दूबे, ओमप्रकाश सिंह, दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल प्रभारी अमृत सिंह, जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, जिला मंत्री आशीष चक्रवर्ती सहित अनिल सिंह, मंगल सिंह, मोनू यादव, संदीप यादव, नितेश यादव, देवराज सिंह, घनश्याम सिंह, रामवृक्ष गोंड, अशोक सिंह, सन्तोष महाराज और विश्वजीत यादव आदि मौजूद रहे





Post a Comment

Previous Post Next Post