समाधान दिवस में 80 फरियाद, छह शिकायतों का तत्काल निस्तारण
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर 80 प्रार्थना पत्र सौंपे। अधिकारियों ने मौके पर छह मामलों का निस्तारण किया, जबकि चार प्रकरणों में टीम गठित कर स्थलीय जांच के निर्देश दिए गए।
शिकायतों में सर्वाधिक 40 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। पुलिस विभाग से जुड़ी 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि 25 मामले अन्य विभागों से संबंधित थे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
समाधान दिवस में एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, तहसीलदार सुधांशु शेखर, तहसीलदार न्यायिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय, सीओ जितेंद्र सिंह, बीडीओ अरुण कुमार वर्मा, वन दरोगा विनोद आर्य, ईओ देवेश मिश्रा, विद्युत एसडीओ वैभव कृष्ण, सीएचसी अधीक्षक डॉ. फैयाज अहमद सहित तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment