पुलिस टीम से अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने पर केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के कोइरियापार गांव में यक्ष ऐप पर आपराधिक सत्यापन करने पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया व पुलिस टीम लूट के आरोपी रवि चौहान जो वर्तमान में जमानत पर है के घर सत्यापन के लिए गए थे। इस दौरान रवि चौहान के माता-पिता इंदू चौहान व राजेंद्र चौहान ने पुलिस के साथ अभद्रता की, वर्दी उतरवाने व कोर्ट में देख लेने की धमकी दी तथा रास्ता रोककर फोटो-वीडियो बनाने और झूठे आरोप लगाने का प्रयास किया। इस मामले में उप निरिक्षक मधुसूदन चौरसिया की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मधुसूदन चौरसिया ने बताया कि आरोपित रवि चौहान करीब दो माह पूर्व कोपागंज थाने में एक लूट में शामिल था, जिसे उस समय गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Post a Comment