Top News

नीम की डाल गिरने से विधवा का मकान क्षतिग्रस्त, रहने का संकट

नीम की डाल गिरने से विधवा का मकान क्षतिग्रस्त, रहने का संकट

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के याकूबपुर गांव में वृहस्पतिवार की रात दुर्गाजी स्थान के समीप पुराने नीम के पेड़ की भारी डाल टूटकर विधवा शीला देवी के मकान पर गिर गई। इससे कमरे और बरामदे का टिनशेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शाम को पेड़ से चरचराहट की आवाज सुनकर डाल गिरने की आशंका से सहमी शीला देवी दूसरे के घर में सोने चली गई थीं। उनकी यह सतर्कता जान बचाने में काम आ गई। घटना के बाद बेघर होने की स्थिति में पहुंचीं शीला देवी के सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामप्रधान समेत ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षति का आकलन और आवश्यक सहायता दिलाने के लिए संबंधित लेखपाल को सूचना दी है। एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि छति का आंकलन कराके समुचित सहयोग किया जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post