सेवा संकल्प अभियान को लेकर रानीपुर मंडल में कार्यशाला संपन्न
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मंडल में आयोजित होंगे 13 सेवा कार्यक्रम
करहां (मऊ) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर शनिवार को रानीपुर मंडल में मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें इस अभियान को जनसेवा ही प्रभुसेवा के भाव से मनाने का निर्णय लिया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने अभियान की रुपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक रानीपुर मंडल में कुल 13 सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि उर्मिला पासी ने भी कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। इस दौरान महामंत्री राजकुमार दूबे, मंडल उपाध्यक्ष बीना सिंह, मानस तिवारी, यशवंत पांडेय, अमिताभ, कुंवर सिंह, संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कृष्णा मिश्रा ने किया।


Post a Comment