Top News

बयालिस की बैठक में यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन की तैयारियों पर मंथन

बयालिस की बैठक में यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन की तैयारियों पर मंथन

करहां (मऊ) : करहां स्थित वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम पर रविवार शाम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बयालिस गांव बेरुआर बिरादरी की बैठक हुई। इसमें यूजीसी रोलबैक व आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग के मुद्दे पर 11 सितंबर को जिले में प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियों पर मंथन किया गया। सभी सवर्ण समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में पहुंचकर अपनी मांगों को मजबूती से रखने का आह्वान किया गया।

अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि समाज के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने 11 सितंबर के प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी करने का आह्वान किया। महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने कहा कि संगठित समाज ही अपनी बात प्रभावी ढंग से सरकार और प्रशासन तक पहुंचा सकता है। उन्होंने सभी गांवों के लोगों से प्रदर्शन की सफलता के लिए पूरी ताकत लगाने की अपील की।

बृजबिहारी सिंह ने कहा कि यूजीसी रोलबैक का मुद्दा सवर्ण समाज के हितों से जुड़ा है और इस पर व्यापक एकजुटता जरुरी है। नागेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदर्शन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव संपर्क किया जाएगा। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होकर एक मंच पर आना चाहिए। बबलू सिंह ने कहा कि 11 सितंबर का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से सफल बनाया जाएगा।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी लोगों को अपने साधनों के साथ प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एकजुटता और अनुशासन के बल पर ही मांगों को मजबूती से रखा जा सकेगा। इस अवसर पर अवधनाथ सिंह, गुरुप्रसाद सिंह, रामबख्श सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, दुर्गविजय सिंह, प्रहलाद सिंह, प्रमोद सिंह सहित सभी गांवों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

----–-----–-------------------------------------------------

जितेंद्र मिश्र को बधाई, लाइजिंग अफसरों की संख्या घटाने की मांग

बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रुप में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र की नियुक्ति पर बधाई दी गई। साथ ही पूर्व में व्यक्त उस मंशा पर सहमति जताई गई, जिसमें वहां नियुक्त लाइजिंग अफसरों की संख्या कम करने की बात कही गई थी। नागेंद्र सिंह ने संघ की ओर से मांग रखी कि वहां मात्र 10 लाइजिंग अफसर ही नियुक्त किए जाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post