Top News

सेवा, स्वच्छता और पौधारोपण के संदेश के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस

सेवा, स्वच्छता और पौधारोपण के संदेश के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ काटा केक, लिया आशीर्वाद

मुहम्मदाबाद गोहना में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

करहां (मऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मुहम्मदाबाद गोहना में विभिन्न सेवा गतिविधियों में सहभागिता की। उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ केक काटा और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हुए स्वयं झाड़ू लगाई तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

वृद्धाश्रम में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की मिसाल है। उनका जन्मदिवस समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने और जरूरतमंदों तक संवेदना व सहयोग पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करना विशेष संतोष का विषय है।

मुहम्मदाबाद गोहना में स्वच्छता अभियान के दौरान मंत्री ने नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मऊ सहित पूरे प्रदेश में जनभागीदारी के साथ सेवा और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।





Post a Comment

Previous Post Next Post