Top News

कार की तेज रोशनी से अनियंत्रित बाइक सर्विस लेन से गिरी नीचे, तीन घायल

कार की तेज रोशनी से अनियंत्रित बाइक सर्विस लेन से गिरी नीचे, तीन घायल

•कटीले तारों में उलझ बाइक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल

•सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के शमशाबाद-याकूबपुर अंडरपास के पास रविवार रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार तीन युवक सामने से आ रही कार की तेज रौशनी से अनियंत्रित होकर सर्विस रोड से नीचे गिरकर कटीले तारों में उलझकर बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी रानीपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडेरायपुर गांव के निवासी अनुराग 28, बलवंत कुमार 27 और सतवन कुमार उम्र 32 वर्ष किसी कार्यवाश पलिया गांव से एक ही बाइक से चकभीखा करहां की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे शमशाबाद सर्विस लेन पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार की हेडलाइट की रोशनी सीधे बाइक चालक की आंखों पर पड़ी। अचानक आंखें चौंधिया जाने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सर्विस लेन से नीचे जा गिरी, जिससे तीनों युवक नीचे लगे कंटीले तारों में फंसकर बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने घायलों को किसी तरह कंटीले तारों से बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post