मुख्य लाइन का फाल्ट व ब्रेकडाउन दूर कर बहाल कराई विद्युत आपूर्ति
करहां (मऊ)। विद्युत उपकेंद्र जमुई-करहां पर रविवार रात करीब 8:30 बजे 33 केवी की मुख्य लाइन में फाल्ट व ब्रेकडाउन होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। दिनभर की तेज धूप, गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से क्षेत्रवासी परेशान हो उठे। स्थिति की जानकारी के लिए कई लोग जमुई उपकेंद्र पर पहुंच गए। इसी दौरान सद्धोपुर निवासी नवनीत सिंह लव अपने कुछ उत्साही साथियों व विद्युतकर्मियों के साथ 132 केवी हाइडिल हलीमाबाद पहुंचकर फाल्ट का पता लगाने में जुट गए।
हलीमाबाद के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जमुई उपकेंद्र के जेई छोटेलाल, लाइनमैन कादिर अहमद, चंदन आदि की मेहनत रंग लाई और करीब दो घंटे बाद रात 10:30 बजे फाल्ट दूर कर ब्रेकडाउन समाप्त किया गया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

Post a Comment