Top News

ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग अधेड़ की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग अधेड़ की मौत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के फरीदपुर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय शंकर राम की रविवार रात करीब 9:15 बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह बाजार से घर लौटते वक्त रेलवे लाइन पार कर रहे थे। बनारस से आजमगढ़ की ओर जा रही डेमू ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शंकर राम दिव्यांग थे और पूर्व में गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। करीब दो-तीन वर्षों से वह घर पर ही रह रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी हैं, जो लंबे समय से गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर हैं। उनकी तीनों बेटियां शादीशुदा हैं और अपने-अपने ससुराल में रहती हैं। पत्नी की बीमारी, इलाज के खर्च और देखभाल की जिम्मेदारी के चलते वह काफी परेशान रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही संपन्न की। कोतवाल के.के. वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post