Top News

किसानों का अंश निर्धारण कर कराई गई फार्मर रजिस्ट्री

किसानों का अंश निर्धारण कर कराई गई फार्मर रजिस्ट्री

करहां (मऊ) : क्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर गांव स्थित पंचायत भवन पर गुरुवार को किसान हितकारी योजनाओं को लेकर शिविर लगाया गया। इसमें आसपास के विभिन्न मौजों से पहुंचे 54 किसानों के अभिलेखों का सत्यापन कर अंश निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। साथ ही किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री और अन्य जरुरी कार्य भी किए गए। ग्राम प्रधान देवंती देवी, पंचायत सहायक माधुरी चौहान की मौजूदगी में आयोजित शिविर में करीब आधा दर्जन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हुई।

लेखपाल अनिल यादव ने किसानों को बताया कि सम्मान निधि का लाभ निर्बाध रुप से पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी तथा आधार व खतौनी का सही होना जरुरी है। उन्होंने किसानों से अभिलेखों में त्रुटि होने पर आधार कार्ड और खतौनी की नकल के साथ संपर्क करने की अपील की। शिविर में अल्लीपुर, खोचा, सद्धोपुर, कमालपुर पहाड़पुर समेत विभिन्न मौजों के किसान शामिल हुए और संबंधित कार्य पूरे कराए।



Post a Comment

Previous Post Next Post