Top News

भरत मनावन व भव्य अखाड़ा जुलूस में उमड़ी भीड़

भरत मनावन व भव्य अखाड़ा जुलूस में उमड़ी भीड़

करहां (मऊ) : श्री रामलीला दशहरा धर्मार्थ ट्रस्ट मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वाधान में गुरुवार शाम को भरत मनावन प्रसंग के तहत अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस बरईपुर निवासी शिव बालक सोनकर के घर से ढोल-ताशे और दो घोड़ों के साथ शुरु हुआ। काली चौरा डीह स्थान बरईपुर में पूजन-अर्चन के बाद विभिन्न मोहल्लों से होते हुए कदम रसूल और हयात नगर के रास्ते गंगाराम के बगीचे में पहुंचा। यहां जुलूस में तीन घोड़े, एक हाथी और शाही बैंड शामिल हुए।

इसके बाद यह जुलूस महरुपुर होते हुए शिव मंदिर सैदपुर होते हुए बाईपास रोड पर पहुंचा। यहां दो ट्रैक्टर, सजी झांकी वाला एक रथ और डीजे भी शामिल हुए। इसके बाद यह जुलूस विजय चौक पहुंचा, जहां अखाड़े के खिलाड़ियों ने देर तक विभिन्न करतब दिखाए। प्रदर्शन देखने के लिए विजय चौक पर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। इसके बाद मुख्य बाजार होते हुए शंकर तिराहा पहुंचा और वहां से वापस लौटकर नगर पंचायत के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान चौहान, संरक्षक लालजी वर्मा, मंत्री जनार्दन शर्मा, ठाकुर प्रसाद सिंह, राजीव सेठ, आशीष अग्रवाल, राजेश चौहान, वीरेंद्र पटेल, बालक सोनकर, राकेश चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में कस्बेवासी उपस्थित थे।









Post a Comment

Previous Post Next Post