देवसीपुर में नौ दिवसीय आयोजन हेतु दुर्गा प्रतिमा की हुई स्थापना
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के ग्राम देवसीपुर में अवनेंद्र सिंह के नेतृत्व में नौ दिवसीय दुर्गा स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा की स्थापना के साथ श्रद्धालु विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित गांव के सभी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं।
पूजन-अर्चन का कार्य पंडित विंध्याचल पांडेय के मार्गदर्शन में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में मां दुर्गा की आराधना के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जा रही है। आयोजन में ग्रामवासियों का सहयोग और उत्साह देखने को मिल रहा है।


Post a Comment