हनुमान ने पूर्ण की माता सीता की खोज, जलाई लंका
करहां (मऊ) : श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वाधान में सोमवार शाम बनियापार मेला स्थल पर रामलीला के दौरान माता सीता की खोज, हनुमानजी द्वारा अक्षय कुमार के वध और लंका दहन के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से रामायण के इन प्रसंगों को जीवंत कर दिया। लंका दहन के दृश्य ने दर्शकों को विशेष रुप से आकर्षित किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, संरक्षक लालजी वर्मा, व्यवस्थापक राजेश चौहान, राजीव सेठ, जनार्दन शर्मा, विजेंद्र सिंह, राजीव सिंह पटेल, ठाकुर प्रसाद सिंह, राम अवध पुजारी सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित थे।



Post a Comment