Top News

डीएम ने गालिबपुर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने गालिबपुर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

•बच्चों से पढ़ाई की जानकारी लेकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता

•मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर दिया जोर

करहां (मऊ) : जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शनिवार को शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय गालिबपुर का औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली। शिक्षकों को निर्देश दिया कि शिक्षण कार्य को प्रभावी और रुचिकर बनाते हुए बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान दें।

डीएम ने विद्यालय के रसोईघर का निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन बनाने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से विद्यालय में साफ-सफाई, सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने को कहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post