अलाउद्दीनपुर में खुली डिजिटल लाइब्रेरी, गांव के बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सुविधा
करहां (मऊ) : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2025-26 के तहत मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के अलाउद्दीनपुर ग्राम पंचायत को मिली धनराशि से गांव में डिजिटल शिक्षा की नई सुविधा विकसित की गई है। डा. अंबेडकर पार्क, रसूलपुर में रविवार की देर शाम 9.79 लाख रुपये की लागत से निर्मित डा. एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन ग्राम प्रधान शमा परवीन ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्व. तपेश्वर राम की पत्नी कुसुम देवी भी उपस्थित रहीं।
ग्राम प्रधान शमा परवीन ने बताया कि लाइब्रेरी में कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और ई-लर्निंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे अलाउद्दीनपुर सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। गांव में ही डिजिटल संसाधन और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण मिलने से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत आदित्य सिंह, ग्राम पंचायत सचिव प्रसन्नाकांत पाठक, शमीम सादिर और महेंद्र कीर्ति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Post a Comment