Top News

लग्गूपुर के एक मकान से गुम हुई बाइक, गुमशुदगी दर्ज

लग्गूपुर के एक मकान से गुम हुई बाइक, गुमशुदगी दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के लग्गूपुर निवासी अशोक कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है। प्रार्थी के अनुसार 11 सितंबर की रात करीब 11 बजे उनके घर से हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर उन्होंने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस सोमवार को गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन में लग गयी है।

----------------

नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में तीन पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोटबली क्षेत्र की एक  मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री जो कक्षा 10 की छात्रा है, उसे 11 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 4 बजे मुहल्ला कायस्थ टोला निवासी एक 20 वर्षीय युवक गनेश कश्यप ने शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पूछताछ करने पर आरोपित के स्वजन अनुराधा व उनके अज्ञात लड़के ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस संबंध में प्रथमिकी पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

------------

सड़क हादसे में घायल चालक की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात पर केस दर्ज

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट निवासिनी सीमा विश्वकर्मा ने एसपी मऊ को प्रार्थना पत्र देकर पति की सड़क हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर रानीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनके पति विनोद विश्वकर्मा पिकअप वाहन चलाते थे। 26 जुलाई 2026 को आजमगढ़ जाते समय खुरहट पुलिस चौकी से 100 मीटर आगे लघुशंका के लिए वाहन से उतरे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना व फिर आजमगढ़ ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां 6 सितंबर 2026 को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पति की मौत के बाद बदहवास होने के कारण पंचनामा व पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।

Post a Comment

Previous Post Next Post