Top News

त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी

त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी

रेलवे स्टेशन से सब्जी मंडी तक किया भ्रमण, पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश


करहां (मऊ) : आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान रेलवे स्टेशन से सब्जी मंडी बाजार तक भ्रमण कर बाजारों एवं प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


एसपी ने क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिसकर्मियों को त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को मुस्तैद रहने पर जोर दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post