Top News

बीएससी नर्सिंग समारोह में अतिथियों का सम्मान, व्यापार मंडल ने संस्थापक को किया सम्मानित

बीएससी नर्सिंग समारोह में अतिथियों का सम्मान, व्यापार मंडल ने संस्थापक को किया सम्मानित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना स्थित किंग्स एंड ईडन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रविवार को आयोजित बीएससी नर्सिंग के संकल्प एवं समर्पण समारोह में सामाजिक सहभागिता और सम्मान की गरिमामयी झलक देखने को मिली। समारोह में डॉ. उमेश सरोज एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह को कॉलेज के संस्थापक डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने कस्बे के संभ्रांत नागरिकों को सम्मानित किया। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं मुहम्मदाबाद गोहना अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने संस्था के संस्थापक डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया एवं डॉ. मोनिका गुप्ता को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में अंजनी कुमार गुप्त, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, शशांक त्रिपाठी, सूरज गुप्ता, राघवेंद्र चौरसिया, अजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post