सुरहुरपुर में भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न
करहाँ (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक मंगलवार को सायंकाल सुरहुरपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक के मुख्य अतिथि लोकसभा संयोजक मुन्ना दूबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले की यह अंतिम बैठक है। अब इसके बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से चुनाव प्रचार में लग जांय। मोदीजी के 400 पार सीटों के लक्ष्य को हासिल करने में बड़े नेता आपके सहयोग के लिये आयेंगे।
बैठक में चुनाव संचालन समिति के उपस्थित 22 पदाधिकारियों के बीच मुख्य अतिथि लोकसभा संयोजक मुन्ना दूबे, विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह तथा विधानसभा की निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं संग चुनाव की रणनीति पर गहन चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं की तरफ से सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जनहित के मुद्दे पर असहयोग करने की शिकायत रखी गयी। मुख्य अतिथि ने इसपर संज्ञान लिया और उच्चाधिकारियों से बात कर सकारात्मक रुख अख्तियार करने की पहल करने का विश्वास दिलाया।
बैठक का संचालन मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान ने किया। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक अक्षत शुक्ला, वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल सिंह, करहां मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह मुन्ना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिभुवन प्रसाद, अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष करहां चंद्रकांत तिवारी, उपाध्यक्ष रितिक सिंह, ठाकुर सिंह, नन्दलाल सोनकर, जनार्दन शर्मा, अंकित सरोज, हरिशंकर चौहान आदि मौजूद रहे।
Post a Comment