अभिषेक यादव राजा के अनुसार कैसे हों हमारे सांसद-?
करहाँ (मऊ) : हमारा सांसद लोकसभा क्षेत्र घोसी की जनता के सुख-दुख का साथी होना चाहिए। प्रायः यहां बाहरी लोग चुनाव जीतकर फिर कभी मुंह नहीं दिखाते। सांसद ऐसे हों जो क्षेत्र में बने रहें और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए सदैव तत्पर रहें।
चूंकि सांसद देश के लिए बनाई जाने वाली नीतियों के निर्धारण में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें शिक्षित औऱ क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों से भिज्ञ होना चाहिए। साथ ही उसके निस्तारण करने का उनके अंदर जज्बा भी होना चाहिए।
-अभिषेक यादव राजा, युवा नेता, नेवादा, करहां, मऊ

Post a Comment