नगपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा का पहली बार मतदान
करहाँ (मऊ) : अपने लोकसभा क्षेत्र घोसी से पहली बार मतदान करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। सबको वोट डालते देख मेरा भी मन करता था, लेकिन तय उम्र सीमा नहीं होने के कारण मन छोटा हो जाता था। इस बार मतदाता सूची में नाम आने पर बहुत ही खुश हूं।
एक जून को सबसे पहले मतदान करने बूथ पर जाउंगा। अपने अन्य मतदाता दोस्तों को भी मतदान के लिए प्रेरित करूंगा। मैं उसी प्रत्याशी को मतदान करूंगा जो शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व रोजगार के प्रति संकल्पित होगा। हमारा सांसद जाति-पाति से ऊपर उठकर क्षेत्र के समान व बहुमुखी विकास के प्रति संकल्पित होना चाहिए।
-दीपक विश्वकर्मा, छात्र.. नगपुर, करहां, जनपद- मऊ


Post a Comment