Top News

रवि पासी के नेतृत्व में सपाइयों ने राजीव राय के लिए माँगा वोट

रवि पासी के नेतृत्व में सपाइयों ने राजीव राय के लिए माँगा वोट

करहाँ (मऊ) : 70 लोकसभा चुनाव घोसी के चुनावी महासमर के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के करहाँ परिक्षेत्र स्थित विभिन्न गाँवों सपाइयों ने राजीव राय के समर्थन में वोट माँगा।

बता दें कि प्रचंड गर्मी की भाँति अब पूर्वांचल में चुनावी पारा भी सातवें स्थान पर है। घोसी लोकसभा की चुनावी बिसात त्रिकोणीय लड़ाई में बेहद दिलचस्प हो गयी है। एनडीए प्रत्याशी के रूप में सुभासपा से जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बड़े बेटे डॉक्टर अरविंद राजभर छड़ी चुनाव चिन्ह से ताल ठोक रहे हैं, वहीं कांग्रेस से बसपा में आये पार्टी के पुराने दिग्गज और पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान एक बार फिर ताल ठोक रहे हैं। इस बीच इंडी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में सपा के महासचिव राजीव राय को पार्टी ने टिकट दिया है। इनके बारे में कहा जाता है कि इन्होंने कोरोना काल सहित विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में कई बार जनपदवासियों की सेवा की है।

करहाँ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी की अगुवाई में राजा यादव, सद्दाम खां, रविन्द्र यादव, जिलानी अहमद आदि कार्यकर्ताओं ने 42 के विभिन्न गाँवों में डोर-टू-डोर कैम्पेनिंग का मोर्चा संभाला है। इन्होंने लोंगो को जनता के वाजिब मुद्दों को समझाकर समाजवादी पार्टी के समर्थन में घूम-घूम कर मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post