Top News

प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिले के शिक्षक

प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिले के शिक्षक

करहाँ (मऊ) : तृतीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बने शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना सहित जिले के विभिन्न शिक्षक अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को जहां जनपद के लोग सराह रहे हैं वहीं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल में जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में तृतीय डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्टस चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें सीनियर मास्टर पुरुष संवर्ग में शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के सौसरवां स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य को 45 से 55 आयु वर्ग में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल मिला। रानीपुर शिक्षा क्षेत्र के हाफिजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मौर्य रजत पदक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। महिला संवर्ग में शिक्षा क्षेत्र परदहा के रैनी स्थित हरिजन बस्ती प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन राय को भी लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ।

28 से 35 आयु के पुरुष संवर्ग में शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के भैंसहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक चन्द्रशेखर मौर्य को स्वर्ण पदक तथा अरैला के सहायक अध्यापक सतीश सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ जबकि तीसरे स्थान पर शिक्षा क्षेत्र कोपागंज के पारा निवासी डाक्टर अजय मौर्य रहे।

सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एस.सी. तिवारी ने सम्मानित किया। मुहम्मदाबाद गोहना सहित जिले भर का गौरव बढ़ाने पर उक्त शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना सुश्री श्वेता मौर्या, जिला व्यायाम शिक्षक  सहेन्द्र सिंह, शशिभूषण राय, अनिल सिंह, राजेश कुमार, वंशराज प्रसाद, धनंजय सिंह आदि ने बधाई व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता फतेह करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post