शान से लहराया तिरंगा, विविध कार्यक्रमों की रही धूम
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना व करहाँ परिक्षेत्र के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी, व्यापारिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्थानों व प्रतिष्ठानों पर शान से ध्वजारोहण किया गया एवं समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाया गया। साथ ही शहीद स्मारकों, स्मृति स्थलों एवं सभी अमृत सरोवरों पर साफ-सफाई कर देश के वीर सपूतों, सेनानियों व अमर शहीदों को नमन किंया गया एवं विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।
ब्लाक मुख्यालय मुहम्मदाबाद गोहना में ब्लाक प्रमुख रानू सिंह व खंड विकास अधिकारी कमलेश राय ने झंडारोहण कर शहीदों को नमन किया। रोडवेज स्थित शहीद स्मारक पर अनेक पूनम सरोज, अभिषेक सिंह, डाक्टर उमेश सरोज, जगदीश गुप्ता सहित अनेक समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल व सहयोगी संस्थानों में अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, चेयरमैन डाक्टर प्रवीण मद्धेशिया व डायरेक्टर डॉक्टर मोनिका गुप्ता ने झंडारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यालय के होनहार बच्चों ने भव्य विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इसका अवलोकन कर अतिथियों ने उनकी सृजनशीलता को सराहा।
करहाँ क्षेत्र के हरिपालजी स्मारक पीजी कालेज, आरएएफ महिला पीजी कालेज, जेके मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एम.शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हंसनाथ सिंह सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रमोद जनकल्याण हॉस्पिटल, यूनियन बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, राजकीय पशु चिकित्सालय आदि पर झंडारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये।
मालव गाँव के भैंसहा मोड़ स्थित रुपनाथ मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रवि प्रताप सिंह ने झंडारोहण किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच अपने विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक दीपक कुमार सिंह को औपचारिक रूप से प्रधानाध्यापक घोषित किया। उन्होंने कलम व डायरी प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी किया।










Post a Comment