Top News

कबड्डी में चार खिलाड़ियों के आगामी प्रतियोगिता हेतु चयन से हर्ष

कबड्डी में चार खिलाड़ियों के आगामी प्रतियोगिता हेतु चयन से हर्ष

करहाँ (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कम्पोजिट विद्यालय देवरिया बुजुर्ग के चार खिलाड़ियों का चयन तहसील स्तरीय अंडर 14 आयु वर्ग की कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता में हो गया। अब वे 21 अगस्त को घोसी में होने वाली अगले स्तर की ट्रायल प्रतियोगिता में खेलेंगे। इसपर विद्यालय के शिक्षकों, प्रधानाध्यापक सहित खंड शिक्षा अधिकारी ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है और आगे की प्रतियोगिताओं हेतु शुभकामनाएं दी है।

बता दें कि सरसेना इंटर कालेज के ग्राउंड पर हुये फाइनल मुकाबले में देवरिया बुजुर्ग की टीम ने सरसेना की टीम को 11-04 से पराजित किया। मैच के बाद चयनकर्ताओं ने टीम के चार खिलाड़ियों रोहन, अमन राजभर, बिट्टू यादव व विशाल कुमार का चयन अगले बड़े ट्रायल प्रतियोगिता के लिए कर लिया।

ब्लाक मुहम्मदाबाद गोहना की खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या, प्रधानाध्यापिका मीना देवी, व्यायाम शिक्षक विजय कुमार, दीपनारायण सिंह, मालव प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह, सौसरवां प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य, सुरहुरपुर जूनियर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय, खेल शिक्षक विजय कुमार यादव आदि ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुये उनके आगामी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post