प्रमोद जनकल्याण हॉस्पिटल पर शान से फहराया गया तिरंगा
करहाँ, मु.बाद गोहना (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग के करहाँ बाजार स्थित स्वर्गीय डॉक्टर हँसनाथ सिंह सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रमोद जनकल्याण व मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर गुरुवार को सम्मानपूर्वक शान से झंडा फहराया गया।
बता दें कि यह हास्पिटल पीढ़ियों से करहाँ परिक्षेत्र के लोंगो की सहृदयता के साथ सेवा करता चला आ रहा है। स्वर्गीय डॉक्टर हँसनाथ सिंह के परिश्रम, व्यवहार कुशलता एवं सेवाभाव से परिवार के आधा दर्जन लोग चिकित्सक बन समाज की सेवा कर रहे हैं। आजादी के 78वें महापर्व पर परिवार की सबसे पुरोधा सदस्य व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीमती सरोजबाला सिंह ने सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया। उनके पुत्र व अस्पताल के संचालक डॉक्टर कुँवर अनुराग सिंह, डॉक्टर ममता सिंह, रंजना सिंह, करहाँ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी समेत उपस्थित सभी लोंगो ने नारे देशभक्ति के लगाये एवं राष्ट्रगान का समवेत स्वर में गायन किया। इसके बाद उपस्थिति सभी लोंगो एवं भर्ती मरीजों का मुँह मीठा कराया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर आसमा, विजय कुमार, सुनीता देवी, मोहम्मद अतीक अहमद, खुशबू, कपिल यादव, मोनिता, मनीष रंजन, राशिद अहमद, मोनू कुमार मौर्या, सलमान खां, अफ़ज़ल हाशमी, गौतम कुमार, बच्चू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।


Post a Comment