ब्रह्मकुमारी गोमा बहन ने किया केशरीराज हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के बाईपास रोड पर स्थित प्रतिष्ठित टाउन इंटर कॉलेज के बगल में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर केशरीराज हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना की पूज्य गोमा बहन ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच फीता काटकर इस अस्पताल की शुरुआत की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार व छायाकार बंधु मौजूद रहे।
बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के प्रतिष्ठित नागरिक व व्यवसायी स्वर्गीय राजाराम गुप्ता के पौत्र डाक्टर सुमंत कुमार गुप्ता इसके प्रमुख संचालक होंगे। कस्बे के पुराने व जाने माने दवा व्यवसायी अरविंद कुमार गुप्त के योग्य पुत्र, विलक्षण प्रतिभा व मृदुल स्वभाव के धनी, नवोदित शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने यह अस्पताल अपनी पूजनीय स्वर्गीय दादीजी के नाम पर खोला है।
इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता गोमा बहन ने कहा कि ईश्वर व शिवकृपा से मुहम्मदाबाद गोहना परिक्षेत्र को एक कुशल व मानवीय संवेदनाओं से भरा चिकित्सक व आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से युक्त मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मिला है। अब नन्हे नवजात शिशुओं एवं बच्चों की बीमारियों के लिए क्षेत्र के परिजनों को दूर किसी शहर में भटकना नहीं पड़ेगा। उनका अब सामुचित व कम पैसे में इलाज केशरीराज हॉस्पिटल में संभव हो जायेगा।
इस अवसर पर टाउन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य हरिश्चन्द्र दूबे, पूर्व मंत्री रहे श्रीराम सोनकर, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, मशहूर आर्थोसर्जन डॉक्टर उमेश सरोज
पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन लालजी वर्मा, डॉक्टर कुँवर अनुराग सिंह, संजय राय, संजीव द्विवेदी, अनवार अहमद, श्यामसुंदर चौबे, विष्णुकांत श्रीवास्तव, छोटू प्रसाद, मोहम्मद शाहिद, रामसरन चौहान, मोनू कुमार, जगदीश गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य लोंगों ने पहुँचकर डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता व अरविंद गुप्ता को नये हॉस्पिटल की बधाई दी।






Post a Comment