Top News

स्वतंत्रता दिवस विज्ञान प्रदर्शनी सहित हुए विविध आयोजन

स्वतंत्रता दिवस विज्ञान प्रदर्शनी सहित हुए विविध आयोजन

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना के सदरपुर गालिबपुर स्थित प्रतिष्ठित किंग्स इडेन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ो बच्चों, अभिभावकों, गणमान्य अतिथियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

ध्वजारोहण नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व अध्यक्ष लालजी वर्मा, संस्था के चेयरमैन डाक्टर प्रवीण कुमार मद्धेशिया व डाइरेक्टर डाक्टर मोनिका गुप्ता के हाथों हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात बच्चों ने भव्य परेड में अपना कौशल दिखाया। सांस्कृतिक मंच से सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य, समूह नृत्य, देधभक्ति नृत्य, पिरामिड आदि के विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसकी प्रस्तुतियों पर देर तक तालियां बजती रही।

इस अवसर पर सभी ने बच्चों द्वारा लगाई गई भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं उनकी सृजनशीलता एवं वाकपटुता की सराहना की। बच्चों ने अतिथियों को अपने-अपने बनाये माडल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक क्षेत्रो के महारथी गणमान्य लोंगो को विभिन्न स्वागत सामग्रियां एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।






Post a Comment

Previous Post Next Post