Top News

जलजमाव से मिलेगी निजात, अधूरी सड़क का रुका कार्य शुरू

जलजमाव से मिलेगी निजात, अधूरी सड़क का रुका कार्य शुरू

करहाँ (मऊ) : मऊ व आजमगढ़ सीमा को जोड़ने वाले करहां जहानागंज मार्ग पर लग्गूपुर बाजार का अधूरा पड़ा कार्य गुरुवार को शुरू हो गया। लोंगो ने राहत की सांस लेते हुये कहा कि 23 वर्षो से क्षतिग्रस्त, कीचड़, जलजमाव व धूल भरे रास्ते की दुश्वारियों से अब निजात मिल सकेगी।

लंबे अरसे के बाद यह सड़क एफडीआर तकनीकी से बनी, लेकिन अतिव्यस्त करहां व लग्गूपुर बाजार में आरसीसी द्वारा सड़क निर्माण प्रस्तावित था। इसके कारण उक्त दोनों स्थानों पर कार्य अधूरा रह गया। इससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। करहां का जोगियाना व लग्गूपुर बाजार वासी लंबे समय से नारकीय जीवन जी रहे थे। अनेक बार इस जनसमस्या को दैनिक जागरण प्रकाशित कर चुका है।

गुरुवार से आधुनिक तकनीकि मशीनों द्वारा आरसीसी निर्माण शुरू होने से लोंगो ने देर आये दुरुस्त आये की तर्ज पर राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासी बसंत कुमार सिंह, श्यामबिहारी जायसवाल, शीला सिंह, धीरेंद्र प्रताप, सूर्यप्रताप गोल्डी, देवंती देवी, कंचन सिंह, वीरेंद्र राजभर, प्रमोद यादव, माधव सरोज आदि ने खुशी व्यक्त करते हुये आशा व्यक्त की है कि शीघ्र ही यहाँ का कार्य पूर्ण कर करहाँ का शेष बचा निर्माण भी पूरा हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post