प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खुलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के वलीदपुर नगर पंचायत स्थित रामनगर मोड़ पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन हुआ है। इसके माध्यम से कम पैसे में दवाएं उपलब्ध होंगी। इस खबर से अगल-बगल के गाँवों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
बता दें कि अनेक क्षेत्रीय गणमान्य लोग रामनगर मोड़ स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुये। यहां उपस्थित सभी लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना की जानकारी साझा की गयी।
केंद्र सरकार की इस अहम योजना के अंतर्गत देश के गरीबों को दवाई औसत बाजार मूल्य की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिल रही है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ कम होगा। इस अवसर पर मऊ जिले के सहायक आयुक्त एवं सहायक निंबधक सहकारिता जगदीश प्रसाद, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।




Post a Comment