Top News

सामूहिक जलाभिषेक, फलाहार वितरण सहित शिवार्चन की धूम

सामूहिक जलाभिषेक, फलाहार वितरण सहित शिवार्चन की धूम

करहाँ (मऊ) : सावन के चौथे सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना व करहाँ परिक्षेत्र के हरिशंकरी शिवालय भांटी, रामकृष्णेश्वर महादेव मंदिर भदीड़ व पातालपुरी शिवालय हिंडोला सहित सभी शिव मंदिरों में सामूहिक जलाभिषेक, फलाहार वितरण सहित शिवार्चन की धूम रही। भोर से लेकर दोपहर तक श्रद्धालु शिवभक्त और व्रती महिलाओं की भरमार शिव स्थानों पर लगी रही।

ग्राम पंचायत भांटीकला में शनिवार से ग्राम देवी देवताओं सहित भगवान भगवान भाष्कर व हरिशंकरी शिवालय पर सामूहिक अर्घ्य तथा जलाभिषेक किया जा रहा है। सोमवार को सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने कतारबद्ध होकर श्रीनिवास पौहारी के नेतृत्व में 180 जल कलश से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

रामकृष्णेश्वर महादेव मंदिर भदीड़ में सुबह जलाभिषेक के उपरांत गांव निवासी पुजारी लव चतुर्वेदी, अनिल सिंह, अर्जुन सिंह, रामविजय सिंह, राहुल आदि ने एक बालक के जन्मदिवस के अवसर पर पास स्थित परिषदीय विद्यालय के बच्चों को मिष्ठान व फलाहार वितरित किया।

साथ ही पातालपुरी शिवालय हिंडोला, मठ गुरादरी धाम, स्वयंभू शिव मंदिर शमशाबाद व राजापुर, क्षीरसागर शिवालय करहां, कीर्तिश्वर महादेव मंदिर भतड़ी, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर सद्धोपुर, नवोदित शिवालय नेवादा, प्राचीन शिव मंदिर याकूबपुर, देवरिया, दतौली, दपेहड़ी, दरौरा, नगपुर आदि गांवो के शिवालयों में शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

भाँटीकला के गांवगढ़ी की पूजा के अवसर पर संतोष सिंह मिंटू, संजय सिंह, कन्हैया खरवार, मनीष कुमार सिंह, मोनू सिंह, नीरज कश्यप, जितेंद्र कश्यप, अवनीश कुमार, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, विजय विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता सहयोग में उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post