पंचायत में जमकर हुई मारपीट महिला समेत चार लोग घायल
◆लग्गूपुर पुलिस चौकी के बगल में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लग्गूपुर बाजार स्थित पुलिस चौकी के बगल में जमीन विवाद को लेकर हो रही पंचायत में जमकर ईंट पत्थर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से महिला समय चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
सोमवार को आपसी जमीन विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच पंचायत चल रही थी। पंचायत में लगभग दो दर्जन लोग उपस्थित थे। इस बीच दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी होने लगी। बात ज्यादा बढ़ने के उपरांत दोनों पक्ष आपस में लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलाने लगे। मारपीट करते देख उपस्थित लोगों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। शोर सराबा सुनकर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बात बिगड़ते देख थाना प्रभारी मोहम्मदाबाद गोहना को घटना को अवगत कराकर थाने से अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई।

Post a Comment