नागपंचमी पर शिवालयों में भीड़, बच्चों ने खेले ग्रामीण खेल
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहाँ परिक्षेत्र में नागपंचमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुजन शिवालयों में पूजन अर्चन किये तो श्रद्धालु महिलाओं ने नाग-देवता को दूध और लावा चढ़ाया। उत्साही नौजवानों ने ग्रामीण खेलों के माध्यम से पुरानी परंपराओं को सहेजने का काम किया।
क्षेत्र के देवरिया, सद्धोपुर, नगपुर, शमशाबाद, नेवादा, चकभीखा, करहाँ, भाँटीकला, दतौली, याकूबपुर आदि गांवो के शिवालय गुलजार रहे। वहीं बच्चों ने कबड्डी, कुश्ती, दौड़, कूद आदि ग्रामीण खेलों के माध्यम से ग्रामीण परंम्पराओ को जीवित रखने का प्रयास किया।
हालांकि अब पहले जैसा उत्साह नहीं देखा जा रहा है लेकिन अभी भी खेलो से जुड़े परंपरागत गांवो में ग्रामीण खेल उत्साहपूर्वक खेले जा रहे हैं।
इस अवसर ओर गोलू कश्यप, कैफ, सुजीत शर्मा, राजू गुप्ता, सरस कन्नौजिया, विकास सरोज, विशाल मौर्य, यशश्वी यादव, लक्की सरोज, अमन मौर्या, सद्दाम, शिवम शर्मा, सत्तयम, वेदांशु सरोज, रामवीर चौहान, शिवम सरोज, दिवाकर मौर्य, सत्यम सरोज, आदर्श चौहान, त्रयम्बक तिवारी, प्रदीप चौधरी सहित दर्जनों खिलाड़ियों ने कबड्डी सहित विभिन्न खेलो में अपना दमखम दिखाया।







Post a Comment