शिवशंकर महादेव मंदिर, मुहम्मदाबाद गोहना-मऊ
करहाँ (मऊ) : यह मंदिर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में विजय स्तंभ के पास स्थित है। श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में इस मंदिर का संचालन होता है। इस मंदिर में शिवजी के साथ हनुमानजी महाराज विराजमान हैं। जो यहां सच्चे मन से आराधना करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
मंदिर का इतिहास : यह मंदिर करीब 53 साल पुराना है। इसका निर्माण कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने मिलकर कराया था। श्रावण के महीने और शिवरात्रि पर यहां भव्य मेले का आयोजन होता है और शिवजी की बारात भी निकलती है। यह मंदिर भगवान शिव के साथ हनुमानजी के लिए विशेष माना जाता है। यहां मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम दरबार भी मौजूद है। इससे यहां की शोभा और अधिक बढ़ जाती है। सावन के साथ यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।
मंदिर की विशेषता : यहां प्रत्येक मंगलवार को महाआरती की जाती है। इस मंदिर पर प्रमुख रूप से महाशिवरात्रि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्रि एवं श्रावण मे विशेष आयोजन होते हैं। सामूहिक रुद्राभिषेक का भी कार्यक्रम रखा जाता है। मंदिर पर हनुमान प्राकट्य महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
●मैं बाबा भोलेनाथ का सेवक हूं और हनुमानजी महाराज हमारे आराध्य है। उनकी सेवा, पूजन-अर्चन, देख-रेख, साफ-सफाई मेरे ही नेतृत्व में होता है। महादेव की कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहे।
●मंदिर की संचालन समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहा हूं। यहां सभी लोगों के दिल में बाबा भोलेनाथ के प्रति अपार श्रद्धा है। इनकी पूजा आराधना करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। भोलेनाथ सबका दुख दूर करते हैं। हर-हर महादेव।



Post a Comment