परिषदीय स्कूलों में हुये भव्य व रंगारंग आयोजन
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के विभिन्न परिषदीय स्कूलों पर झण्डारोहण, प्रभात फेरी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। ग्रामीण क्षेत्र के अमृत सरोवर भी गुलजार रहे जहां ग्रामप्रधानों ने झंडा फहराया।
सुरहुरपुर, नगरीपार, करहाँ, माहपुर, सुल्तानीपुर, मालव, शमशाबाद, सौसरवां, लग्गूपुर, देवसीपुर, कमालपुर-पहाड़पुर, चकजाफरी, भांटीकला व खुर्द, याकूबपुर, दपेहडी, भतड़ी आदि गांवो के प्राथमिक, कम्पोजिट व पीएमश्री विद्यालयों पर विशेष कार्यक्रम हुये।
पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर पर बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ पर बच्चों की नाटिका प्रेरक व मार्मिक रहीं।
यहां रोटरी क्लब मऊ के सदस्यों ने बच्चों हेतु बालीवाल व नेट प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम को प्रदान किया।
माहपुर कम्पोजिट विद्यालय में राजीव मौर्य के कुशल निर्देशन में हुये सांस्कृतिक उत्सव क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बने।
बच्चों ने रसोईयां मां लोंगो के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
परिषदीय विद्यालय राजापुर व लग्गूपुर में ग्रामप्रधान प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
साथ ही अमृत सरोवर व अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी माटी को नमन किया।
प्राथमिक विद्यालय सौसरवां में डिस्ट्रिक्ट योगा स्पोर्ट एसोसिएशन मऊ के तरफ से यहां के बच्चों की योगा टीम को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग किये बच्चों को आगत अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बेसिक के नौनिहाल बेहद प्रसन्नचित नज़र आये।
नगरीपार प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बच्चों में भव्य प्रभातफेरी निकाली व सजे रंगमंच से बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं।


















Post a Comment