सादा जीवन उच्च विचार के अनुयायी थे पिताजी स्व. बलिराम मौर्य : चंद्रशेखर मौर्य
करहां (मऊ) : मेरे पिताजी स्वर्गीय बलिराम मौर्य एक बहुत ही सरल, सज्जन व पुरुषार्थी व्यक्ति थे। पढ़े-लिखे थे तो कम थे किन्तु स्वाध्यायी बहुत अधिक थे। उन्हें स्वाध्याय के माध्यम से अनेक क्षेत्रों का ज्ञान व अनुभव हासिल था। वे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में प्रतिभाग करते रहते थे। सदैव सत्य बोलना व न्यायप्रिय निर्णय लेना उनके स्वभाव में था।
वे जितना विनम्र थे उतने हो निर्भीक भी थे। पेशे से वे किसान व सब्जी व्यवसायी तथा सादा जीवन उच्च विचार में आस्था रखने वाले थे। इसी विचारधारा के अनुरूप उन्होंने अपने जीवन को ढाला भी था। हम सभी भाई बहनों को उच्च शिक्षा व संस्कार के माध्यम से पुष्पित पल्लवित कर समाज में एक सम्मानित स्थान दिलाये। पितृपक्ष में कोटिशः नमन।
◆चंद्रशेखर मौर्य, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय शमशाबाद, निवासी- करहां, मऊ
Post a Comment