मानक विहीन भवन निर्माण पर अधिवक्ताओं ने एडीएम को सौंपा पत्र, जांच टीम गठित
घोसी। तहसील परिसर में से बन रहे अधिवक्ता हाल के निर्माण में अनियमितता का आरोप लग रहा है। अधिवक्ताओं ने तहसील दिवस पर एडीएम को दिए शिकायती पत्र में हाल के निर्माण में मानक के विपरीत सरिया और मसाले में अधिक मात्रा में खराब बालू का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया है।
सांसद निधि से घोसी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए हाल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के साथ ही इस हाल के निर्माण में अनियमितता के आरोप लगने लगे है। अधिवक्तागण का कहना है कि हाल के निर्माण में मानक के विपरीत घटिया किस्म के सीमेंट बालू और सरिया का प्रयोग किया जा रहा है। जिसकी शिकायत अधिवक्ताओं ने मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से भी की थी। जिलाधिकारी ने तत्काल जांच टीम गठित की थी लेकिन आज तक न तो जांच टीम आई और न ही जांच हुई आलम ये है कि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए हाल का निर्माण तेजी से जारी है। जिससे आहत अधिवक्ताओं ने तहसील दिवस पर आए मऊ के एडीएम सत्यप्रिय सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। एडीएम ने तत्काल जांच टीम गठित कर जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंध में एसडीएम घोसी, ईओ घोसी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और प्रतिनिधि स्वयं जांच कर 7 कार्यदिवस में रिपोर्ट देंगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अहमद उल्लाह पूर्व मंत्री बृजेश पाण्डेय, सूत्रीक्षण मिश्र, सतीश कुमार पांडे, रामविलास यादव समेत बड़ी तादाद में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Post a Comment