Top News

विद्युत सखी सुनीता की खास उपलब्धियों से जनपद गौरवान्वित

विद्युत सखी सुनीता की खास उपलब्धियों से जनपद गौरवान्वित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना के भाटपारा ग्राम पंचायत की प्रज्ञा स्वयं सहायता समूह की विद्युत सखी सुनीता पांडेय ने पिछले वित्तीय वर्ष में 22,03362 रुपये का बिजली बिल वसूला। इस उपलब्धि पर उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मिशन शक्ति के तहत प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित कर चुकी हैं। उधर सुनीता पांडेय की इस उपलब्धि पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने उन्हें एक वर्ष के कांट्रेक्ट पर नौकरी देने का काम किया था।

भाटपारा निवासी सुनीता पांडेय वित्तीय वर्ष 2021 की शुरुआत में रज्ञा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी। अमूह में अच्छा काम करने का उन्हें प्रतिफल भी मिला। जल्द ही उन्हें विद्युत सखी बना दिया गया। सुनीता देवी ने बीते वर्ष लगभग 10 लाख रुपये की विद्युत बिल की वसूली की। इस उपलब्धि पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने महिला को सम्मानित किया था। ऊर्जा मंत्री से मिले इस सम्मान से महिला को बल मिला और पिछले वित्तीय वर्ष के अप्रैल माह से दिसंबर अब तक लगभग 22 लाख रुपये की बिजली बिल वसूल की।

सुनीता पांडेय ने बताया कि वे अलसुबह निकटवर्ती गांवों में पहुंचकर विद्युत उपभोक्ताओं के यहां पहुंचकर उन्हें समझाती हैं। जागरूकता का आलम यह रहा कि आज लोग घर तक विद्युत बिल जमा करने आते हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक हिमांशु सिंह ने कहा कि सुनीता पांडेय अन्य समूह की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post