सुनील कुमार सिंह बने राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के तहसील अध्यक्ष

सुनील कुमार सिंह बने राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के तहसील अध्यक्ष

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के दुर्गा मंदिर फरीदपुर में शनिवार को अपराह्न जिलाध्यक्ष गोरखनाथ सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ की एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें संघ के कार्य एवं व्यवहार पर चर्चा हुई तथा साथ मे तहसील स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुनील कुमार सिंह को इसका तहसील अध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में उपस्थित लगभग 70 अभिकर्ताओं के मध्य उनकी समस्याओं और निदान पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष के अलावा चंदन कुमार व राघवेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, रवींद्रनाथ यादव को मंत्री, अंजेश गुप्ता व साधना को सहमंत्री बनाया गया। मूलचंद चौहान को कोषाध्यक्ष तो सेराज अहमद को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा एक सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। प्रमोद यादव व प्रियांशु सिंह को मीडिया प्रभारी चुना गया।

इस अवसर पर जिला मंत्री डॉक्टर पंकज उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुभाष यादव, श्रवण साहनी, वीरेंद्र पांडेय, हीरालाल यादव, प्रवीण चौबे, प्रमोद शुक्ला, राजेश कुमार, बृजेश सिंह, लालमुनि आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post