Top News

अमर शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह के स्मृति दिवस पर कबड्डी व मेले का आयोजन

अमर शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह के स्मृति दिवस पर कबड्डी व मेले का आयोजन

◆क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन

◆शहीद स्मारक पर कबड्डी व मेले सहित चल रहा अखंड रामचरित मानस का पाठ

■करहां, रानीपुर (मऊ) : रानीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में अमर शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह स्मारक स्थल पर गुरुवार को समारोह पूर्वक स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें पहुंचे सैकडों लोंगो ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही यहां आयोजित विशाल कब्बड्डी प्रतियोगिता व मेले का आनंद उठाया।

बता दें कि रानीपुर गांव निवासी स्वर्गीय बिहारी सिंह 1965 की भारत-पाकिस्तान लड़ाई में शहीद हुये थे। उनके शहीद दिवस पर प्रति वर्ष मेले व कबड्डी के आयोजन में हजारों लोग जुटते हैं तथा कृतज्ञ भाव से देश के शहीद लाल का नमन वंदन करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा बीच मैदान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।

कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम मुकाबला पलिया व गौहरपुर के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच का पहला मुकाबला ही बेहद रोमांचक हुआ। जिसमें कांटे के संघर्ष में पलिया की टीम ने गौहरपुर की टीम को 18-14 से मात दी। इस अवसर पर शेषनाथ सिंह, हरि चौहान, दुर्गविजय सिंह, चंद्रिका यादव, अरविंद सिंह, रामजनम चौहान, अनिल सिंह, मन्नू चौहान सहित, रामजग सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक संगठन ने मनाया शहीद दिवस

अमर शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह के शहीद दिवस पर जिले के पूर्व सैनिक संगठन ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा की। इसमें अमर शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह की वीरता को याद किया गया तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। सभा की अध्यक्षता शहीद के पुत्र दुर्गविजय सिंह एवं संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस सभा में रामसूरत सिंह, नागेंद्र सिंह, क्षत्रपाल सिंह, शिवचंद राजभर, प्रहलाद सिंह, बबलू सिंह, मानवेंद्र प्रताप आदि ने विचार व्यक्त किये।

Post a Comment

Previous Post Next Post