Top News

त्रिभुवन प्रसाद बने चीनी मिल के डायरेक्टर, किया गया स्वागत

त्रिभुवन प्रसाद बने चीनी मिल के डायरेक्टर, किया गया स्वागत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चे के कार्यसमिति सदस्य त्रिभुवन प्रसाद को घोसी चीनी मिल में गन्ना समिति का डायरेक्टर चुना गया है। शासन द्वारा मनोनीत किये गये डायरेक्टर त्रिभुवन प्रसाद का ब्लाक मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला-फूल पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी।

स्वागत करने वालों में अनुसूचित मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, करहां मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, करहां युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष रितिक सिंह, ठाकुर प्रसाद, सोनू सिंह, जयभीम कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post