Top News

अच्छे कार्यो से भाजपा बनी दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी : क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो पुरुषार्थ सिंह

अच्छे कार्यो से भाजपा बनी दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी : क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो पुरुषार्थ सिंह

करहां, मऊ। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान से देश व प्रदेश के सभी जाति-वर्ग के लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी कार्यो से पूरा देश प्रभावित है। आज हर तरफ विकास का माहौल है और देश विकसित राष्ट्र बनने की राह में मजबूती से कदम बढ़ा रहा है।अच्छे कार्यों की वजह से ही आज भाजपा पूरी दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

ये बातें करहां में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सदस्यता शिविर के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने कहीं। वहां उनके नेतृत्व में पार्टी के 203 सदस्य बनाये गये। सदस्यता शिविर को विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू राजभर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करहां रविभूषण प्रताप सिंह व आशीष चौधरी ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह ने तो संचालन युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया।

इस दौरान मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह, अंकित सरोज, किशन सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रितिक सिंह, प्रहलाद चौहान, दुर्गविजय राजभर, अर्पित तिवारी, अजय सिंह मंटू आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post