आजमगढ़ को हरा मऊ बना शहीद बिहारी सिंह कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता
रानीपुर प्राथमिक विद्यालय स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह का गुरुवार को स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लगे मेले के बीच विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका फीता काटकर उद्घाटन सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने किया। गुरुवार सांयकाल से शुरू हुये इस एकदिवसीय मुकाबले में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। इन सबसे पार पाते हुए देर रात मऊ व आजमगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले को अपने नाम करते हुए मऊ ने आजमगढ़ की टीम को 23-15 अंकों के अंतराल से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया।
उपस्थित गणमान्य आगत अतिथियों ने विजेता टीम को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राजीव सिंह, संजय सिंह, हरि चौहान, दुर्गविजय सिंह, मन्नू चौहान, अरविंद सिंह, रविंद्र पासवान, राजन सिंह, संतोष सिंह, धनई सिंह सहित सैकडों दर्शक मौजूद रहे।

Post a Comment