Top News

125 बूथ अध्यक्षों का होगा नव निर्वाचन : रामसरन चौहान

125 बूथ अध्यक्षों का होगा नव निर्वाचन : रामसरन चौहान

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सेक्रेड हर्ट स्कूल में बुधवार की शाम संगठन पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की एक मंडलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत निकट भविष्य में होने वाले मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल के बूथ पुनर्गठन पर चर्चा की गई। बताया गया जल्द ही इस मंडल के 125 बूथों पर नये बूथ अध्यक्षों का नवनिर्वाचन किया जायेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल के पार्टी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी सत्यमित्र सिंह रहे। इस दौरान कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान के आधार पर अब इस मंडल के सभी 125 बूथों पर मंडल अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की जायेगी। मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन के बाद अन्य बड़े संगठनात्मक पदों का निर्वाचन भी सुनिश्चित किया जायेगा।

कार्यक्रम संचालन अजीत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सेक्रेड हर्ट स्कूल के चेयरमैन हरिकृष्ण बफनवाल, ठाकुर प्रसाद सिंह, राजेश सिसोदिया, भैरव सिंह, बबलू बरनवाल, प्रियंका पांडेय, राहुल सिंह सहित कार्यक्रम में सभी 21 शक्ति केंद्रों के चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post