कबड्डी में जहानागंज प्रथम, रेकवारेडीह द्वितीय व पिचरी तृतीय विजेता
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहां परिक्षेत्र के दरौरा में बुधवार को एक विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें जहानागंज की टीम ने रेकवारेडीह को परास्त कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। जबकि पिचरी की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। गणमान्य अतिथियों के द्वारा विजयी टीमों को पुरस्कृत कर उनकी हौसलाआफजाई की गई।
बता दें कि इस कबड्डी प्रतियोगिता में मंगलवार रात से लेकर बुधवार तक कुल 24 टीमों ने आपस में लीग मैच खेला। अंततः सभी टीमों को मात देते हुये जहानागंज व रेकवारेडीह की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। कांटे के फाइनल मुकाबले में जहानागंज ने रेकवारेडीह को 27-15 के अंतराल से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। पिचरी जो तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करहां के पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी महेंद्र यादव ने तो समापन दरौरा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अरुण सरोज ने किया। प्रशांत सिंह जोशी ने कमेंट्रेटर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर रवि सरोज, बदरेआलम अंसारी, आशीष कुमार, अनिल सरोज, अबूबकर अंसारी, बजरंगी कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




Post a Comment